उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाल महिला सेवा संगठन ने चलाया हर रविवार गंदगी पर वार

  • बीएमएसएस की ओर से पांच सौ घरों में चलाया गया अभियान
  • संबंधित विभाग के अफसरों से की गई सफाई करवाने की अपील

लखनऊ। बाल महिला सेवा संगठन के तत्वाधान में रविवार को हर रविवार गंदगी पर वार अभियान फैजुल्लागंज के केशव नगर में चलाया गया। इस दौरान लगभग पांच सौ घरों को कवर किया गया। साफ-सफाई के साथ फागिंग व एंटी लार्वा छिड़काव करवाया गया। नगर निगम की तरफ से चार फाॅगिंग वाहन डोर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन व एक एंटी लार्वा टैकर उपलब्ध करवाया गया। पांच सौ मकानों का पूरा एरिया विधिवत कवर होने पर स्थानीय निवासियों ने बहुत प्रसन्नता जताई।

अभियान के दौरान बीएमएसएस की प्रमुख व सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी संगठन की उपाध्यक्ष आशा मौर्या, मीडिया प्रभारी मुरली प्रसाद वर्मा, वार्ड द्वितीय के अध्यक्ष रामविलास शर्मा, वरिष्ठ सदस्य केतकी, वरिष्ठ सदस्य अनूप सिंह, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार व दर्जनों स्थानीय निवासियों के साथ नगर निगम के सफाई निरीक्षक सत्येंद्रनाथ, वार्ड मैनेजर शोभित पांडेय, वार्ड चैंपियन कमलेंद्र कुमार व सेनेटरी सुपरवाइजर अमित कुमार 23 सफाई कर्मियों की टीम के साथ मौजूद रहे।

अभियान के दौरान बाल महिला सेवा संगठन व नगर निगम के संयुक्त टीम द्वारा घर-घर संपर्क करके लोगों को सार्वजनिक स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि खुले में खाली प्लाटों में कूड़ा न फेंके और अपने घरों में गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करें। इस दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सुविधा को पुख्ता बनाये जाने के लिए संबंधित अफसरों से अपील की गई।

Related Articles

Back to top button