कृषि विवि के कर्मचारियों द्वारा दी गयी सहायता का चेक मुख्यमंत्री को सौंपते कृषि मंत्री

कृषि विवि के कर्मचारियों द्वारा दी गयी सहायता का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
23,28,087 रूपये का चेक कुलपति ने कृषि मंत्री को था सौंपा
मिल्कीपुर-अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कार्मिकों द्वारा कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के आवाहन पर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए दान दी गयी धनराशि का चेक सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा।
वैश्विक महामारी कोरोना के देश में सक्रिय होने के बाद सरकार के महावन पर कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय कार्मिकों से इस हेतु सहयोग प्रदान करने का अहवान किया था। इस क्रम में निर्णय लिया गया था कि विश्वविद्यालय के सभी कार्मिक अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री आपदा राष्ट कोष में सहयोगार्थ दान करेंगे।
विगत माह मार्च2020 में सभी स्तर के कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने अपने वेतन से एक दिन का वेतन प्रदान किया था जिसकी कुल राशि 23 लाख 28 हजार 87 रूपये थी उक्त राशि का चेक कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री को उपलब्ध कराया था जो सोमवार को कृषि मंत्री के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपलब्ध करा दिया गया।