बाराबंकी: व्यापारियों ने पुष्प वर्षा से किया पुलिस का सम्मान

टिकैतनगर-बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण चल रहे लाॅकडाउन में पुलिस प्रशासन द्वारा जान हथेली पर लेकर की जा रही लोगों की मदद व सराहनीय कार्य की चलते कस्बा टिकैतनगर के व्यापारियों ने पुलिस के उत्साहवर्धन हेतु टिकैतनगर थाने की पुलिस पर पुष्प वर्षा की तथा अंगवस्त्र देकल स्वागत किया।
स्मरण रहे आज पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी मैं जूझ रहा है जिसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में लाक डाउन किया गया है और इस लाॅक डाउन में पुलिस विभाग व मीडिया कर्मियों द्वारा अपनी जान हथेली पर लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है और लोगों की मदद तो की ही जा रही है और साथ में नागरिकों को कोरोना वायरस के बारे जागरूक किया जा रहा है। अपने परिवार बीवी बच्चो से दूर रहकर पुलिस कर्मियों द्वारा दिन रात ड्यूटी की जा रही है।
पुलिस की इतनी सुन्दर कार्य प्रणाली संभवत पहली बार देखने को मिल रही जिसके कारण टिकैतनगर के नगर सेठ शिव कुमार शाह, लाल जी शाह, पारस शाह व सूरज शाह के साथ राजेश गुप्ता, बद्री गुप्ता, बाल जी गुप्ता ने समस्त पुलिस प्रशासन के साथ पत्रकार बंधुओं का पुष्प वर्षा के साथ अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। जिसमें टिकैतनगर सब इंस्पेक्टर लल्लन सिंह राठौर, सब इंस्पेक्टर पशुपति नाथ तिवारी, कांस्टेबल ज्ञानचंद्र के साथ समस्त स्टाफ व राजेश शर्मा, अंकुर यज्ञसैनी, सचिन निगम के साथ राजकुमार पांडे आदि लोग मौजूद रहे।