ताज़ा ख़बरमनोरंजन

भारत आने के लिए और इंतजार नहीं कर सकतीं ‘देसी गर्ल’, Passport की तस्वीर शेयर कर कहा- बस एक मिनट…

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को भारत आए लंबा समय हो गया है. यहां तक की वो अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में भी शामिल नहीं हुई थी. लेकिन अब प्रियंका अपने देश आने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पासपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’और इंतजार नहीं कर सकती’. आगे उन्होंने लिखा,’एक मिनट हो गया मुंबई’.

प्रियंका चोपड़ा Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 से पहले भारत आ रही हैं. जिसे लेकर उन्होंने अपना एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. प्रियंका चोपड़ा Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 की फेस्टिवल चेयरपर्सन हैं, जो 27 अक्टूबर से मुंबई में होगा. इससे पहले, वह आज, 26 अक्टूबर को भारत पहुंचेंगी. उन्होंने अपने उत्साह को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया.

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति सिंगर निक जोनास के साथ जोनास ब्रदर्स के दौरे में बिजी हैं. जिसके बीच में उन्होंने भारत आने के लिए टाइम निकाला है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका ने जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए भारत पहुंचते ही अपने फ्लाइट टिकट और भारतीय पासपोर्ट की एक झलक शेयर की.

साथ ही कैप्शन दिया,’एक मिनट हो गया मुंबई, और इंतजार नहीं कर सकती’.

प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में शामिल होंगी. यह आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (एनएमएसीसी) में होगा. बोर्ड के सदस्यों में कबीर खान, विशाल भारद्वाज, विक्रमादित्य मोटवाने और जोया अख्तर, फरहान अख्तर, रितेश देशमुख और राणा दग्गुबाती शामिल हैं.

 

Related Articles

Back to top button