अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027: तारीख और टिकट

अरिजीत सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। सिंगर ने 2027 में अपने अब तक के बड़े इंडिया टूर का ऐलान किया है। यह टूर उनके संगीत करियर के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 की शुरुआत 9 जनवरी को अहमदाबाद से होगी। इसके बाद 23 जनवरी को चंडीगढ़, 7 फरवरी को जयपुर और 20 फरवरी को मुंबई में कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद अरिजीत 13 मार्च को बेंगलुरु, 27 मार्च को नई दिल्ली और 10 अप्रैल को पुणे में लाइव परफॉर्म करेंगे। टूर का अगला पड़ाव 1 मई को इंदौर और आखिरी कॉन्सर्ट 15 मई को हैदराबाद में होगा।
अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 की पूरी तारीखें:
- अहमदाबाद — 9 जनवरी 2027
- चंडीगढ़ — 23 जनवरी 2027
- जयपुर — 7 फरवरी 2027
- मुंबई — 20 फरवरी 2027
- बेंगलुरु — 13 मार्च 2027
- नई दिल्ली — 27 मार्च 2027
- पुणे — 10 अप्रैल 2027
- इंदौर — 1 मई 2027
- हैदराबाद — 15 मई 2027
टिकट बुकिंग को लेकर जानकारी के मुताबिक Kotak Solitaire Visa कार्ड प्री-सेल 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसके बाद अन्य Kotak Visa कार्डधारकों के लिए प्री-सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी। आम लोगों के लिए जनरल सेल 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
इस टूर की टिकट बिक्री thumpN के जरिए होगी। कॉन्सर्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें मल्टी-टियर स्टेज, एक्सटेंडेड रनवे, 360-डिग्री स्पेशियल ऑडियो, पैनोरमिक स्क्रीन, लेजर और अन्य विजुअल इफेक्ट्स शामिल होंगे।
अरिजीत सिंह ने इस टूर को अपने 20 साल के संगीत सफर से जोड़ते हुए फैंस के प्रति आभार जताया है। उनके लाइव शो में उनके लंबे करियर के लोकप्रिय गानों की झलक देखने-सुनने को मिल सकती है।
जनवरी 2026 में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा के बाद यह लाइव टूर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए और भी खास माना जा रहा है। अब 2027 में उन्हें देश के नौ शहरों में लाइव सुनने का मौका मिलेगा।



