मनोरंजन
धुरंधर 2 पर आमिर खान का रिएक्शन

Dhurandhar 2 की सफलता पर Aamir Khan ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। आमिर खान ने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन इसकी सफलता से वह काफी खुश हैं। उनका मानना है कि दर्शकों का प्यार ही किसी भी फिल्म की असली जीत होती है।
आमिर ने आगे कहा कि अच्छी फिल्मों को हमेशा दर्शकों का समर्थन मिलता है और ‘धुरंधर 2’ की सफलता इसी का उदाहरण है। उन्होंने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए कहा कि वह जल्द ही फिल्म देखने की कोशिश करेंगे।
फिल्म की जबरदस्त कमाई और पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने इसे इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। ऐसे में आमिर खान का यह बयान भी फिल्म को लेकर चर्चा को और तेज कर रहा है।



