मनोरंजन
करिश्मा कपूर की शादी में अक्षय खन्ना ने चूमा हाथ, क्या था उनका रिएक्शन? पूरी कहानी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और अभिनेता अक्षय खन्ना के बीच एक वक्त पर बहुत खास रिश्ता रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच 1990 और 2000 के शुरुआती दौर में करीबी बॉन्डिंग थी और अफ़वाहें थीं कि दोनों शादी तक पहुंच सकते थे। करिश्मा उस समय अभिनेता अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद भावनात्मक रूप से टूट चुकी थीं और अक्षय उनके लिए सहारा बनकर खड़े रहे थे। उनके बीच इतनी अच्छी केमिस्ट्री थी कि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने अक्षय से शादी की बात भी की थी, लेकिन करिश्मा की माँ बबीता ने इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ने दिया और दोनों अलग हो गए।



