बड़ी खबरमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे अरबाज खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के परिवार में आज मातम पसर गया है। एक्ट्रेस ने अपने पिता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह 9 बजे आत्महत्या कर ली है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने छठवें माले की गैलरी से कूदकर जान दे दी है। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में लोग हैरान हो गए हैं। फिलहाल अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, ऐसे में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शव को बाबा अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की खबर सामने आते ही मौके पर मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति एक्टर अरबाज खान भी पहुंच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है।

मौके पर पहुंचे अरबाज

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरबाज खान मौके पर मौजूद हैं। व्हाइट शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आ रहे अरबाज खान पुलिस से बात करते और इंतजाम कराते दिख रहे हैं। एंबुलेंस के पास भी उन्हें खड़े देखा जा सकता है। ये वही एंबुलेंस है, जिससे मलाइका अरोड़ा के पिता का शव ले जाया गया है। फिलहाल बताया जा रहा है कि पिता की मौत के वक्त मलाइक अरोड़ा घर पर मौजूद नहीं थीं। वो मुंबई से बाहर थीं, खबर मिलते ही वो पुणे से रवाना हो गई हैं और किसी वक्त मुंबई पहुंच जाएंगी।

मलाइका का अरबाज से था रिश्ता

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 12 दिसंबर 1998 में शादी की थी। दोनों की शादी 19 साल तक चली। ये हैप्पी कपल था और दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। दोनों की शादी लव मैरिज थी। शादी के 19 साल बाद दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया। तलाक के बाद दोनों मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं। फिलहाल अरबाज खान और मलाइका दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। अरबाज खान ने दूसरी शादी शौरा से कर ली है, वहीं मलाइक भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं, जिनसे ब्रेकअप की खबरें हाल में ही सामने आई हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button