मनोरंजन

कान्स 2022 : सेलेब्स का जमावड़ा, एआर रहमान ने शेयर की इंडियन स्टार्स के साथ तस्वीर

इन दिनों फ्रांस में 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है। इस फेस्टिवल में दुनिया भर से पहुंचे सेलेब्स फेशन का जलवा बिखेर रहे हैं। भारत से भी यहां कई जाने-माने चेहरे पहुंचे हुए हैं, जिनमें एआर रहमान और कमल हासन, आर माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज शामिल हैं। ये सभी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

एआर रहमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यहां की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह अदाकार कमल हासन के साथ तो दूसरी में अनुराग ठाकुर, आर माधवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई भारतीय हस्तियां दिखाई दे रही हैं। रेड कार्पेट पर चलने के बाद एआर रहमान ने कमल हासन के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए बेहद रोचक कैप्शन दिया। एआर रहमान ने लिखा, थलाइवर और आनंदर।

तस्वीर में एआर रहमान सन ग्लासेस के साथ काले रंग का बंद गले वाला सूट पहना है, वहीं कमल हासन ने काले और सुनहरे रंग की पोशाक पहनी हुई है, जबकि आर माधवन और नवाजुद्दीन ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं, और अनुराग ठाकुर सफेद अचकन में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं आर माधवन ने उद्घाटन समारोह का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में वह एआर रहमान और अनुराग ठाकुर के बगल में बैठे हैं।

उल्लेखनीय है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन वाले दिन अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कान्स रेड कार्पेट पर वॉक किया। जिनमें अभिनेता आर माधवन नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया, फिल्म निर्माता शेखर कपूर, दो बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज, लेखक और सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी, लोक गायक मामे खान और सीबीएफसी सदस्य वाणी त्रिपाठी शामिल हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button