मनोरंजन

Gadar 2 : उत्कर्ष शर्मा को एक्टर बनने में नहीं थी कोई दिलचस्पी ,बनना चाहते थे क्रिकेटर

इन दिनों फिल्म ‘Gadar 2 ‘ को लेकर चर्चा में रहने वाले उत्कर्ष शर्मा एक्टर नहीं बनना चाहते थे वह अपने पिता अनिल शर्मा के कारण फिल्मों में आये बता दें कि डायरेक्टर अनिल शर्मा को फिल्म ‘गदर ‘ में तारा सिंह और सकीना के बच्चे चरनजीत के किरदार के लिए कोई चाइल्ड आर्टिस्ट नहीं मिल रहा था अनिल शर्मा को कुछ समझ नहीं आ रहा था इसी बीच अमीषा पटेल ने उत्कर्ष शर्मा को सेट पर देखा और डायरेक्टर अनिल से उत्कर्ष को कास्ट करने के लिए कहा ये बात सुन कर उत्कर्ष अपने पिता को परेशान नहीं देख सके और उन्होंने चरनजीत के किरदार के लिये हां कर दी हालांकि उत्कर्ष एक्टर नहीं बनना चाहते थे उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी।

बताते चलें कि एक इंटरव्यू में उत्कर्ष ने बताया कि वो फिल्मी दुनियाँ से बिलकुल ही दूर रहना चाहते थे साथ ही उन्हें लाइम लाइट में भी रहना नहीं पसंद था इसके साथ उत्कर्ष कहते हैं कि मैंने अपने स्कूल में काफी दिन तक ये बात नहीं बताई थी कि मैं ही फिल्म ‘Gadar’ वाला बच्चा चरनजीत हूँ लेकिन मेरे कुछ बेस्ट फ्रेंड्स को ये खबर थी की मैंने ‘Gadar’ फिल्म में एक्टिंग की है मैंने कभी एक्टर बनने के बारे में सोचा ही नहीं था मुझे तो हमेशा से क्रिकेटर बनना था लेकिन पापा को ‘Gadar’ फिल्म के लिए कोई चाइल्ड आर्टिस्ट मिल ही नहीं रहा था मैं पापा को ऐसे परेशान नहीं देख सकता था इसलिए मैंने न चाहते हुए भी इस रोल के लिए हां बोल दी।

उत्कर्ष ने आगे कहा -फिल्म ‘गदर’ के वक़्त मैं काफी छोटा था तो मुझे यह नहीं पता था कि सुबह उठकर ट्रेनिंग और दौड़ना पड़ेगा साथ ही मुझे गदर के इम्पैक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन मुझे इतना तो समझ आ ही गया था कि इस फिल्म में मेरा रोल कोई सिंपल नहीं होगा जब फिल्म को  20 साल बाद री-रिलीज किया गया और इतने सारे लोग थिएटर्स आए, यह देख कर मुझे एहसास हुआ ”Gadar’ फिल्म में कुछ तो बात थी साथ ही उत्कर्ष ने सनी देओल के लिए कहा- कि मैं सनी सर का फैन हूं ,उनके साथ काम करने में अच्छी बात रही। उन्हें टेक्नोलॉजी और नए-नए गैजेट्स का बड़ा शौक है उनके बारे में यह बातें जानकर बहुत अच्छा लगा वे सेट पर होते हैं, तो चाहते हैं कि हर कोई अपना 100% दें ,वह इस बात में विश्वास करते हैं कि सभी 100% देंगे, तभी अच्छी चीज बनेगी। वे बहुत मोटिवेटिंग और इंस्पायरिंग हैं उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button