मनोरंजन
हॉलीवुड आइकॉन Rob Reiner और पत्नी की हत्या, घर में मिले चाकू घोंपकर लहूलुहान शव

हॉलीवुड और फिल्म जगत में एक बेहद दर्दनाक और चौकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता Rob Reiner और उनकी पत्नी Michele Singer Reiner की हत्या की खबर ने सबको झकझोर दिया है। दोनों के शव रविवार को उनके ब्रेंटवुड, लॉस एंजेलिस स्थित घर के अंदर मिले, जहां उन्हें गंभीर चोटों के साथ पाया गया – अधिकारियों ने बताया कि यह हत्या चाकू से की गई प्रतीत होती है और यह मामला अब LAPD (लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट) की रोबरी-हॉमिसाइड डिवीजन द्वारा हत्या के रूप में गहराई से जांचा जा रहा है।



