मनोरंजन

‘काला साड़ी’ गाने को मिले 27 मिलियन से अधिक व्यूज

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज द्वारा गाया और माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया ‘काला साड़ी’ गीत को दो महीने में 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं। भोजपुरी की खाटी स्टाइल में गाया हुआ सांग है, जो दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है। भोजपुरी गाना ‘काला साड़ी’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को बेहतरीन देसी अंदाज में देखा जा सकता है। वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। साड़ी में एक्ट्रेस को जमकर ठुमके लगाते हुए भी देखा जा सकता है।

उन्होंने इस गाने पर परफॉर्म करके सबका मन मोह लिया है। इसमें उनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस तो देखते ही बन रहा है। माही की अदाएं और शिल्पी राज की जादुई आवाज ने सबको दीवाना बना लिया है। तभी तो लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वीडियो को 27 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अगर ये आंकड़ा इसी तरह से आगे बढ़ता रहा तो ये कहना गलत नहीं होगा कि इसे जल्द ही 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल जायेंगे। सांग को अब तक 208 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है और वीडियो में माही की को-स्टार संग केमिस्ट्री खूब जंच रही है।

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने ‘काला साड़ी’ विजय चौहान ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने के वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसके प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम है। भोजपुरिया अपनी इसी कलाकारी के लिए जाने जाते हैं। इस गाने के वीडियो को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है और इसे एडिट मीत जी ने किया है। इसके प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी जुबैर शाह और पंकज सोनी ने निभाई हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button