मनोरंजन

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बेटे के साथ खुलकर उठाया आम का लुत्फ, वायरल हुआ वीडियो

चुनिंदा फिल्मों में काम करने के लिए जाने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में आमिर खान अपने सबसे छोटे बेटे आजाद के साथ आम का लुत्फ लेते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में आमिर अपने बेटे आजाद के साथ जमकर आम के मजे लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुआ आमिर खान प्रोडक्शंस ने कैप्शन में लिखा है, क्या आपने और आपके परिवार ने कभी इस तरह से आम का लुत्फ उठाया है? आमिर के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।

आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं हैं। फिल्म में उनके ओपोजिट अभिनेत्री करीना कपूर खान हैं। उनके फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button