मनोरंजन

सुपरमॉडल गिगी हदीद हुई गिरफ्तार

सुपरमॉडल गिगी हदीद को गांजा रखने के आरोप में केमैन आइलैंड्स से गिरफ्तार किया गया था। गिगी हदीद के साथ ये घटना 10 जुलाई को ग्रैंड केमैन के ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घटित हुई। जब वो अपने दोस्त के साथ एयरपोर्ट पर उतरी थी तब उनके पास से ये गांजा बरामद किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बेल पर रिहा भी कर दिया गया था।

कौन है ये गिगी हदीद

जेलेना नोरा “गिगी” हदीद एक अमेरिकी फैशन मॉडल है। उन्हें 2013 में आईएमजी मॉडल्स में साइन किया गया था। नवंबर 2014 में, हदीद ने मॉडल डॉट कॉम पर शीर्ष 50 मॉडल रैंकिंग में अपनी शुरुआत की। 2016 में, उन्हें ब्रिटिश फैशन काउंसिल द्वारा इंटरनेशनल मॉडल ऑफ द ईयर चुना गया था। अमेरिकन मॉडन गिगी हदीद इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के इनॉग्रेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान अपनी खूबसूरती से गिगी ने पूरी महफिल लूट ली। इस इवेंट में वरुण धवन ने उन्हें स्टेज पर अपनी गोद में उठा लिया था। जिसके बाद से उनका नाम चर्चा में है।

दरअसल कई मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 28 वर्षीय सुपरमॉडल को अपने प्राइवेट प्लेन के जरिए एक दोस्त के साथ केमैन द्वीप पहुंचने के बाद 10 जुलाई को ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बेल पर रिहा भी कर दिया गया था।

लगा एक हजार डॉलर का जुर्माना

उसकी दोस्त मैक्कार्थी 12 जुलाई, 2023 को समरी कोर्ट में पेश हुईं और उन पर आरोप लगाए गए। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उन पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वहीं इस मामले पर गिगी हदीद की टीम की तरफ से बयान में कहा गया है कि सुपरमॉडल गांजा के साथ ट्रैवल कर रही थीं ये उन्होंने न्यूयॉर्क से ऑफिशियली तौर पर दवाई की तरह खरीदा था। उनका रिकॉर्ड साफ है और इस घटना के बाद उन्होंने आइलैंड पर अपनी वेकेशन एंजॉय भी किया।

गिगी हदीद की इंस्टाग्राम पर बिकनी शॉट्स और धूप में रोमांस भी शामिल

गिगी हदीद ने दोस्तों के साथ अपनी छुट्टियों की तस्वीरों और वीडियो का इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें कुछ बिकनी शॉट्स और धूप में रोमांस भी शामिल है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “अंत अच्छा तो सब ठीक।” https://www.instagram.com/p/Cu2IUiortkJ/?img_index=1 यह लापरवाह स्विमसूट तस्वीरें हदीद की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद ली गई थीं और सीमा शुल्क और सीमा नियंत्रण एजेंटों द्वारा उसके सामान में गांजा और नशीली दवाओं के सामान की खोज के बाद उस पर USD1,000 का जुर्माना लगाया गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button