मनोरंजन

सच सबसे खतरनाक- Vivek Agnihotri ने IFFI जूरी हेड के बयान पर कसा तंज

विवेक अग्निहोत्री की विवादित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है. दरअसल, बीते दिन इजराइली फिल्म निर्माता नदव लापिड ने फिल्म पर आपत्तिजनक बयान देते हुए उसे अश्लील फिल्म बताया था. अब सोशल मीडिया पर इस बयान की वजह से बड़ा बवाल खड़ा होता जा रहा है. जहां कई लोग इस बयान के विरोध में रिएक्शन दे रहे हैं वहीं, स्वरा भास्कर ने इसका सपोर्ट भी किया है. बता दें कि अनुपम खेर (Anupam Kher) के बाद अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी इस बयान पर अपनी नाराजगी जताई है.

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘गुड मॉर्निंग, सच सबसे खतरनाक चीज है.येलोगों कोझूठा बना सकताहै. #CreativeConsciousness. बता दें किविवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है लेकिन उन्होंने अपने इस रिएक्शन से IFFI के जूरी हेड नदव लापिड के बयान पर तंज कसा है.

यहां देखें विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट

अनुपम खेर भी नाराज

वहीं, अनुपम खेर भी नादव लापिड का बयान सुनने के बाद बेहद दुखी हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते वक्त कहा, ‘हम जूरी हेड और इस्राइल के फिल्म मेकर नादव लापिड को सही तरीके से जवाब देंगे. प्रलय सही है तो कश्मीरी पंडितों का पलायन भी सही है.’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button