ZEE5 की 14 नई हिंदी फिल्में और सीरीज का ऐलान, ‘पूजा मेरी जान’ से ‘घमासान’ तक देखें पूरी लिस्ट

ओटीटी दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ZEE5 ने अपनी नई कंटेंट स्लेट का ऐलान किया है, जिसमें अगले कुछ महीनों में कई नई हिंदी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाएंगी। इस लाइनअप में कुल 14 हिंदी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनमें 7 फिल्में और 7 सीरीज हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ को लेकर हो रही है। पूजा मेरी जान में मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही थी और अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने का ऐलान किया गया है।
नई सीरीज की लिस्ट में ‘द स्कैम: लीक्ड’, ‘कांबली’, ‘कॉफी किंग’, ‘जीना इसी का नाम है 2.0’, ‘रंगबाज सीजन 4’, ‘जनावर 2’ और ‘बकैती सीजन 2’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
फिल्मों की बात करें तो दर्शकों को ‘घमासान’, ‘डालिंब’, ‘बंदर’, ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘सर्वगुण संपन्न’, ‘इकरूप’ और ‘पूजा मेरी जान’ जैसी फिल्मों का इंतजार रहेगा।
इस नए लाइनअप में क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी और बायोपिक जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां देखने को मिलेंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में ZEE5 की यह नई घोषणा दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई नए विकल्प लेकर आ रही है।



