उत्तर प्रदेशलखनऊ

इन्दिरा नगर की पॉश कालोनी में बना दिया कूड़ा घर

इन्दिरा नगर के सेक्टर 14 में रहने वाले वाशिंदों ने अपने खर्च पर पार्क विकसित किया। नगर निगम की कूड़ा निस्तारण कार्यदायी संस्था ने उसी पार्क के बगल में कूड़ा पड़ाव स्थल बना दिया। अब आसपास के मोहल्लों का कूड़ा कार्यदायी संस्था के कर्मचारी वहीं डाल जा रहे हैं। दुर्गन्ध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यह क्षेत्र पॉश कहा जाता है, तब यह हाल है। मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल आईजीआरएस पर भी लोगों ने शिकायत की। चार दिन तक उसका असर रहा, स्थिति फिर ज्यों की त्यों हो गई।

कालोनी के सियाराम सिंह, समीर मजूमदार, राजीव कुमार गुप्ता समेत 26 वाशिंदों ने नगर आयुक्त से भी शिकायत की है। लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारी एक-दो दिन कूड़ा नहीं फेंकते लेकिन उसके बाद फिर एक बड़े हिस्से में कूड़ा पाट दिया जा रहा है। दरअसल एक साल पहले यहां आरएलबी स्कूल के पास 10 फुट चौड़ी रोड स्थित पार्क अशोक वाटिका के पास कूड़ा पड़ाव स्थल बना दिया गया। अशोक वाटिका में आसपास के बुजुर्ग सुबह शाम टहलने आते हैं। छोटे बच्चे पार्क में खेलते हैं। कूड़ा पड़ाव स्थल बना दिए जाने के बाद दुर्गन्ध उठने और संक्रामक रोगों का डर बढ़ जाने के कारण अधिसंख्य बुजुर्ग-बच्चे इस पार्क में नहीं आ रहे हैं।

नगर आयुक्त ने सफाई करवाई, संस्था ने शाम को कूड़ा फिंकवाया

नागरिकों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शनिवार को नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने दूसरे क्षेत्र के कर्मचारियों से सेक्टर 14 अशोक वाटिका के पास स्थित कूड़ा घर हटवाया। सफाई कर्मियों ने फॉगिंग की और सड़क पर चूना छिड़का। शाम को साढ़े चार बजे कार्यदायी संस्था के कर्मचारी दोबारा इस स्थान को कूड़े से पाट गए।

Related Articles

Back to top button
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बनाम केटीएम 390 एडवेंचर बनाम बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस: स्पेक्स, कीमत की तुलना देखिए काशी की अद्भुत देव दीपावली: 10 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, ड्रोन से गंगा घाट की ये तस्वीरें मोह लेंगी नीलगाय से टकराई जिला जज की गाड़ी और उड़े परखच्चे, राखी दीक्षित और उनके दो बच्चे बाल-बाल बचे रश्मिका मंदाना इस क्लासिक आइसक्रीम से अपना मीठा स्वाद चखती हैं