देशबड़ी खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति रईसी से की बात, द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी से बात की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।

एक बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता का लाभ उठाने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने रेखांकित किया कि भारत-ईरान के मजबूत संबंध लोगों के आपसी संपर्क सहित करीबी ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर आधारित हैं।

दोनों नेताओं ने ब्रिक्स के विस्तार सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को लेकर भी चर्चा की और दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स के आगामी शिखर सम्मेलन से इतर अपनी बैठक को लेकर उत्सुकता जताई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button