देशबड़ी खबर

अल्मोडा कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में अपील की

नई दिल्लीः कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार में मौजूद दो बड़े अधिकारियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने के आदेश उत्तराखण्ड की अल्मोडा कोर्ट ने दिये थे। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के अधिकारी राजशेखर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हुई थी।

दोनों अधिकारियों के ख़िलाफ़ साज़िश रचने और SC/ST एक्ट में FIR दर्ज हुई थी। नरेश कुमार और राजशेखर पर आरोप लगा कि एक NGO के दफ़्तर से वो सबूत नष्ट कराए गये जिसके आधार पर NGO इन दोनों अधिकारियों की भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत लगातार कर रहा था। दोनों अधिकारियों पर आईपीसी की धारा 392,447,120b,504 ,506 के साथ SCST act में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button