देशबड़ी खबर

चीनी समकक्ष से मुलाकात के बाद बोले विदेश मंत्री जयशंकर- हमारी 3 घंटे चली बात, LAC मामले पर हुई चर्चा

चीन के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि तीन घंटे की हमारी बातचीत हुई. इसमें हमने द्विपक्षीय मुद्दों समेत कई पहलू पर बात की. साथ ही LAC मामले को लेकर हमारी बातचीत हुई. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज शुक्रवार को चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच पूर्वी लद्दाख विवाद और यूक्रेन संकट से पैदा हुई भू-राजनीतिक उथल-पुथल समेत विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई.

चीनी समकक्ष के साथ बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘मेरी बातचीत चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ अभी समाप्त हुई है. हमने लगभग 3 घंटे तक चर्चा की और खुले और स्पष्ट तरीके से एक व्यापक मूल एजेंडे को संबोधित किया. हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की जो अप्रैल 2020 से चीनी कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप बाधित हुई.

इससे पहले चीनी विदेश मंत्री वांग कल गुरुवार रात काबुल से दिल्ली पहुंचे थे. उनकी यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी. जयशंकर ने वार्ता से पहले ट्वीट किया, ‘हैदराबाद हाउस में चीन के विदेश मंत्री वांग यी का अभिवादन किया. हमारी चर्चा शीघ्र आरंभ होने वाली है.’ वांग की यात्रा पर भारत की ओर से यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button