देशबड़ी खबर

मुख्तार अंसारी को जान का खतरा, यूपी से दूसरे राज्य की जेल में शिफ्ट करने की गुहार; SC करेगा सुनवाई

नई दिल्ली : गैंगस्टर एवं नेता मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने अपने पिता को उत्तर प्रदेश के बाहर किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने का आग्रह करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है. उसने दावा किया है कि उसके पिता की जान को खतरा है. बता दें कि मुख्तार अंसारी इस समय उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद है.

उमर अंसारी ने अपनी याचिका में कहा है कि उसके पिता एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जो राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राजनीतिक और वैचारिक रूप से विरोध करती है. इसलिए उनका परिवार राज्य के उत्पीड़न का शिकार रहा है. याचिका में शीर्ष अदालत से अनुरोध किया गया है कि मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से किसी गैर भाजपा शासित राज्य की जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया जाए. इसमें मुख्तार के बेटे ने कहा है कि राज्य सरकार लगातार याचिकाकर्ता के परिवार, विशेष रूप से उसके पिता के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से शत्रुतापूर्ण रुख अपना रही है. लेकिन अब याचिकाकर्ता के पिता को विश्वसनीय जानकारी मिली है कि उसकी जान को खतरा है. बांदा जेल में उसकी हत्या के लिए कई लोग मिलकर साजिश रच रहे हैं.

उमर अंसारी ने याचिका में यह निर्देश देने का अनुरोध भी किया गया है कि मुख्तार अंसारी को केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालतों के समक्ष पेश किया जाए. मुख्तार अंसारी ने मऊ निर्वाचन क्षेत्र से कई बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल की है. बता दें कि उमर अंसारी ने बीते 8 नवंबर को एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया था. उस पर भड़काऊ भाषण मामले में मुकदमा दर्ज था. 19 महीने से फरार उमर के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था. (भाषा)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button