उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी में 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई तैनाती जारी

उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग ने नायब तहसीलदारों की पदोन्नति के बाद उनकी नई तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर दी है। नियमित चयन प्रक्रिया के तहत 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्व आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने इन अधिकारियों की तैनाती से संबंधित आदेश जारी किए हैं।

पदोन्नत अधिकारियों को प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। इनमें मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, लखनऊ, अलीगढ़, अमरोहा, बांदा, हमीरपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, रायबरेली, कुशीनगर, चित्रकूट और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। बड़े जिलों में तीन-तीन अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि संबंधित तहसील का आवंटन जिलाधिकारी करेंगे।

कुछ नवपदोन्नत तहसीलदारों को यूपीडा, मेला प्राधिकरण और विभिन्न विकास प्राधिकरणों में भी तैनाती दी गई है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी वाले स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को 25 अगस्त 2026 तक कार्यभार ग्रहण करना होगा। तय समय तक ज्वाइन नहीं करने वाले अधिकारियों को स्वतः कार्यमुक्त माना जाएगा और उन्हें पूर्व तैनाती स्थल से वेतन भी नहीं मिलेगा। जिलाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने और अधिकारियों की अवमुक्ति की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से प्रदेश की तहसील स्तर की राजस्व व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नए तहसीलदारों के आने से भूमि, राजस्व और प्रशासन से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी आने की संभावना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button