
आज के दौर में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी हर युवा का सपना होती है, लेकिन कभी-कभी सब कुछ मिलने के बाद भी मन की दुविधाएँ इंसान को परेशान कर देती हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का ऐसा ही मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया है कि उसे 1.3 करोड़ रुपये सालाना पैकेज की नौकरी मिली है और कंपनी की ओर से रहने और खाने तक की पूरी सुविधा Absolutely Free उपलब्ध कराई जाएगी। इतनी शानदार जॉब ऑफर किसी के भी जीवन को पूरी तरह बदल सकती थी, लेकिन इसके बावजूद युवक एक बड़ी चिंता से जूझ रहा है और इस वजह से वह सोशल मीडिया पर लोगों से राय मांग रहा है।
दरअसल, युवक की मुख्य परेशानी यह है कि नौकरी जिस देश में मिली है, वहां की संस्कृति, भाषा और जीवनशैली भारत से बिल्कुल अलग है। उसे डर है कि वह वहां एडजस्ट कर पाएगा या नहीं। अपने परिवार से दूर रहने का डर, नए माहौल में घुलने-मिलने की झिझक, और अकेलेपन का भय उसे लगातार परेशान कर रहा है। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि सैलरी और सुविधाएं तो बेहतरीन हैं, लेकिन मानसिक शांति और स्वभाविक जीवन भी उतना ही जरूरी है। वह सोच रहा है कि कहीं इस नौकरी के कारण उसकी निजी जिंदगी, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन प्रभावित न हो जाए।
इसके अलावा युवक ने यह भी बताया कि उसे डर है कि अगर वह विदेश में जाकर एडजस्ट नहीं कर पाया तो करियर पर भी असर पड़ सकता है। कई लोगों ने उसे सलाह दी कि जीवन में ऐसे बड़े मौके बार-बार नहीं आते और इस पैकेज के साथ विदेश में अनुभव हासिल करना उसके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। वहीं कई लोगों ने उसे कहा कि मानसिक शांति और परिवार के साथ रहने का महत्व भी कम नहीं है। कुछ ने सुझाव दिया कि वह पहले कुछ महीनों के लिए जाकर देख सकता है और यदि मन न लगे तो वापस लौट सकता है।



