उत्तर प्रदेशपीलीभीतबड़ी खबर

पीएम मोदी के 10 साल, दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान…सीमाएं हुईं सुरक्षित: CM योगी

पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के प्रचार को प्रबुद्ध सम्मेलन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  विकास, रोजगार और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार में हुए कामों को बखूबी बताया। इस दौरान विपक्षी सरकारों पर भी सियासी तीर चलाए।

उन्होंने साफ कहा कि ये चुनाव फैमली फर्स्ट और नेशन फर्स्ट का है। सपा-बसपा और कांग्रेस का शासनकाल आप सभी ने देखा है। ये आएंगे तो माफिया राज साथ लाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने पहले पीलीभीत की पावन धरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ टाइगर की दहाड़ होती है तो दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर तान सुनने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने बदलते भारत को देखा है। 2014 से पहले और उसके बाद का भारत काफी बदल चुका है। पहले अविश्वास, अराजकता थी। देश की जनता को सत्ता सरकार के प्रति विश्वास नहीं बचा था। युवा पलायन करते थे और किसान खुदकुशी। यूपी दंगों के नाम पर पहचान रखता था। हर जगह कर्फ्यू लगाए जाते थे। व्यापारी बेटी सुरक्षित नहीं थी।

मगर 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के दस साल के भीतर अब 2024 में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हुआ। किसान खुदकुशी नहीं करता, युवा पलायन नहीं करते। नौजवान स्टार्टअप करते हैं। अब यूपी में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है और अपराधी माफिया पस्त हैं।  जो काम देश में कभी नहीं हुए वह दस साल में कर दिखाए। यूपी में अब दंगे नहीं होते।

कर्फ्यू बंद हुए और कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकालने की तैयारियां की गई। हाईवे बन रहे हैं, मेट्रो लाइन पड़ रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री का 140 करोड़ का परिवार है, दूसरी तरफ परिवारवाद यानी फैमिली फर्स्ट। ये चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस का है। तुष्टीकरण बनाम सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वालों का है। चुनाव स्वार्थ के परिवार और मोदी के परिवार के बीच है। जातिवाद और गरीबी कल्याण के बीच है।

सीएम बोले- युवाओं के हाथ में लहराते थे तमंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब बसपा, सपा और कांग्रेस का शासनकाल हुआ करता था। उस वक्त युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था। उनके हाथों में तमंचे लहराया करते थे। हमारी सरकार ने युवाओं के हाथ में टेबलेट दिए।

राम मंदिर ..मोदी की गारंटी से हो सका संभव

अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में आस्था से खिलवाड़ होता था। चेहरा देखकर विकास के काम किए जाते थे। 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सका है। पूरी दुनिया देख रही है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से संभव हो सका हे। ये भी कहा कि नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं।उस दिन वह फिर आएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button