देशबड़ी खबर

पाकिस्तान के मुल्तान हवाई अड्डे पर फ्लाइट से उतारे गए 16 भिखारी, उमराह तीर्थयात्री बनकर जा रहे थे सऊदी अरब

नई दिल्ली। पाकिस्तान के मुल्तान शहर में भीख मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे 16 लोगों को एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतार दिया गया। ये लोग उमरा करने के नाम पर विदेश जाकर भीख मांगना चाहते थे।

पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी एफआईए के अनुसार, दो दिन पहले मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से उमरा तीर्थयात्रियों के भेष में 16 कथित भिखारियों को उतार दिया गया। 16 भिखारियों में 11 महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चा शामिल था। आव्रजन प्रक्रिया के दौरान एफआईए अधिकारियों ने संदेह होने पर यात्रियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि वे भीख मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे थे।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें भीख से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा अपनी यात्रा व्यवस्था में शामिल एजेंटों को देना होगा। उमरा वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था। एफआईए ने मुल्तान के इन यात्रियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि दुनिया भर में 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान से हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button