देशबड़ी खबर

बिहार: संदिग्ध हालत में 22 लोगों की मौत, प्रशासन ने जहरीली शराब से 06 लोगों की मौत की पुष्टि की

  • ग्रामीणों का दावा, मौत के लिए जहरीली शराब जिम्मेदार

पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध अवस्था में बारी-बारी से बीते 36 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है। जिले के तीन प्रखंड के विभिन्न गांवों से मौत की सूचना है। हालांकि प्रशासन ने जहरीली शराब से छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिले के हरसिद्धि, पहाड़पुर व तुरकौलिया में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

डीआईजी बेतिया ने शराब से छह लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही नौ लोगों के बीमार होने की बात कही। इनमें से दो लोगों को पटना रेफर किया गया और तीन लोगों की स्थिति गंभीर है। तुरकौलिया का लक्ष्मीपुर हॉटस्पॉट है। डीआईजी ने सात लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

हालांकि स्थानीय लोगों ने इन मौतों के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार बताया है।

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मृतक

1. रामेश्वर राम (35 वर्ष)

2. ध्रुव पासवान (48 वर्ष)

3.अशोक पासवान (44 वर्ष)

4. छोटू कुमार (19 वर्ष)

5. जोखू सिंह (50 वर्ष)

6.अभिषेक यादव (22 वर्ष)

7. ध्रुव यादव (23 वर्ष)

8. मैनेजर सहनी (32 वर्ष)

9. लक्ष्मण मांझी (33 वर्ष)

10. नरेश पासवान (24 वर्ष)

11. मनोहर यादव

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक

12. सोना लाल पटेल (48 वर्ष)

13. परमेंद्र दास

14. नवल दास

पहाड़पुर थाना के मृतक

15. टुनटुन सिंह

16.भुटन माझी

17.बिट्टू राय

सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक

18.सुदीश राम

19.इन्द्रशन महतो

20.चुलाही पासवान

21.गोविंद ठाकुर

22.गणेश राम

बीमार लोग, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लक्ष्मीपुर तुरकौलिया निवासी हैं।

1.रामेश्वर साह (45 वर्ष)

2.गुड्डू कुमार (18 वर्ष)

3.विवेक कुमार (28 वर्ष)

4.उमेश राम (30 वर्ष)

5.अखिलेश कुमार राम (28 वर्ष)

6.रविन्द्र राम (35 वर्ष)

7.प्रमोद पासवान (46 वर्ष)

8.हरिओम कुमार (32 वर्ष)

9.राजेश कुमार (18 वर्ष)

10.प्रमोद पासवान (35 वर्ष)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button