देशबड़ी खबर

चीन पर फिर डिजिटल स्ट्राइक, कर्जदार बनाने वाले 232 ऐप्‍स पर लगा बैन

चीन से लिंक रखने वाले एप्स पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने 138 सट्टेबाजी एप्स और 94 लोन देने वाली एप्स को बैन और ब्लॉक कर दिया है। इसका नोटिफिकेशन जारी करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेकट्रॉनिक एंड  इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को भी कह दिया है। चीन लगातार इन एप्स के जरिए भारत के लोगों की प्राइवेसी में दखल दे रहा है। उनके डेटा को कलेक्ट करने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद मोदी सरकार का ये बड़ा एक्शन सामने आया है। आपको बता दें कि ये तीसरी लगातार बड़ी कार्रवाई चीनी एप्स पर हुई है।

कई लोगों ने की आत्महत्या 

मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि ये ऐप लोगों को कर्ज लेने और सट्टा खेलकर जीतने का लालच देते हैं। बाद में ये कर्जदारों पर सालाना 3000% तक व्याज वढ़ा देते हैं । जव कर्जदार लोन के पैसे वापस करने में असमर्थता जताते तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता। उन्हें वट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया मंच पर भद्दे मेसेज भेजते हैं और उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी देते हैं। इससे परेशान होकर कई लोगों ने आत्महत्या की है। दिल्ली, तेलंगाना, ओडिशा, यूपी जैसे राज्यों ने भी गृह मंत्रालय से इन ऐप पर कार्रवाई की सिफारिश की है।

6 महीने पहले से थी तैयारी 

जांच में पता चला है कि ये एप लोगों को लोन देने और सट्टा खेल कर लाखों जीतने का लालच देते हैं। बाद में कर्ज न चुका पाने पर उन्हें परेशान करते हैं। इन एप्स के जरिए आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को निशाना बनाया जाता है। उन्हें लोन लेने का लालच दिया जाता है। सरकार ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि इन एप पर भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट मौजूद है। सरकार छह महीने पहले ही लोन देने वाले चीनी एप्स का विश्लेषण शुरू किया था। जिससे पता चला की 94 एप्स ई स्टोर पर उपलब्ध हैं। कुछ एप्स थर्ड पार्टी लिंक के जरिए काम कर रहे हैं। इन एप्स में चीनी कनेक्शन सामने आने के बाद इन्हें बैन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button