देशबड़ी खबर

बेगूसराय गोलीकांड: सीसीटीवी फुटेज जारी, सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में मंगलवार की शाम बछवारा से चकिया सहायक थाना क्षेत्र 40 मिनट में हुई अलग-अलग जगहों पर हुए गोलीबारी में एक ओर जहां नौ घायल का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। वहीं पुलिस की कई उच्च स्तरीय टीम लगाता घटना के अनुसंधान और छापेमारी में जुटी हुई है।

डीआईजी सत्यवीर सिंह ने सूचना देने वाले लोगों को इनाम देने की घोषणा किया है, वहीं एसपी ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। बेगूसराय-खगड़िया प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बेगूसराय में सीरीयल फायरिंग एवं किलिंग घटना में संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है हैं। मोटरसाइकिल सवार नारंगी शर्ट पहने हुए एवं उसके पीछे बैठे संदिग्ध के बारे में जो भी पुलिस को सही सूचना देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

डीआईजी ने सूचना 9431822953 या 9431800011 पर कॉल, एसएमएस एवं व्हाट्सएप से देने की अपील किया है। कुछ संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। इस बीच बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार ने घटना के रूट में लगे एनएच-28 एवं एनएच-31 को सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए एसपी अपना मोबाइल नंबर 9431800011 जारी करते हुए लोगों से सूचना देने की अपील किया है।

दूसरी ओर, डीआईजी सत्यवीर सिंह एवं एसपी योगेंद्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारी मामले की छान-बीन कर उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। बछवाड़ा से चकिया थाना क्षेत्र तक के विभिन्न घटनास्थल सहित अन्य जगहों पर लगातार जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार पुलिस का अपराध अनुसंधान विभाग, स्पेशल ब्रांच, टेक्निकल सेल, सीसीएमयू यूनिट एवं लोकल इंटेलिजेंस के कई अधिकारी लगातार जांच में जुटे हुए हैं, पुलिस मुख्यालय भी निरंतर कनेक्ट है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button