उत्तर प्रदेशकुशीनगरबड़ी खबर

खूंखार कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर 30 साल की महिला को मार डाला, शव के कई हिस्से को खा गए

कुशीनगर : कप्तानगंज इलाके के एक गांव में खूंखार कुत्तों के झुंड ने 30 साल की महिला को नोच-नोचकर मार डाला. महिला मानसिक रूप से कमजोर थी. वह काफी दिनों से गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी. कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. महिला कहां की रहने वाली थी, उसका नाम क्या था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है.

कप्तानगंज इलाके के ग्राम पंचायत नान्हू मुंडेरा गांव में खूंखार कुत्तों का आतंक है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले 7 से 8 दिनों से 30 साल की एक मानसिक रूप से कमजोर महिला गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी. वह लोगों से मांगकर खाती थी. वह पूरे इलाके में भटकती रहती थी. शनिवार की रात गांव के पश्चिम नहर के पास खाली जगह पर वह आराम कर रही थी. इस दौरान कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया. महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

ग्रामीणों के अनुसार कुत्तों ने महिला के शव के कई हिस्से को खा लिया था. ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. रविवार की सुबह मथौली चौकी इंचार्ज विक्रम अजीत राय मौके पर पहुंचे. चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ग्रामीणों ने खतरनाक कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है.

पांच साल पहले साल 2018 में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनरिया निवासी दया राजभर की पत्नी सुरसती देवी पर भी गांव के कुत्तों ने हमला कर दिया था. वह गांव के पूरब सिवान में धान की निराई करने गईं थीं. हिंसक कुत्तों ने उन्हें नोच-नोचकर मार डाला था. गांव में कुत्तों के आतंक से लोग हमेशा भयभीत रहते हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button