उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले रामगंगा ब्लॉक क्यारा में गोष्ठी किया गया आयोजन

  • बरेली ।
  • ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

बरेली।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थित में रामगंगा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अनुपम शंखधार ने गोष्टी में चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा स्थापित , नवरात्रि में कन्या पूजन, चंडी पाठ, शस्त्र पूजन, हिंदू रक्षा निधि व महाकुंभ में आयोजित होने वाले विश्व हिंदू महासम्मेलन तथा संगठन के गठन को लेकर बिशेष चर्चा हुई। ग्राम चौवारी रामगंगा के कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़कर डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया को मजबूत करने की दिशा में संकल्प लिया तथा संगठन विस्तार को लेकर उच्च पदाधिकारीयों को अवगत कराया ।इस दौरान पवन हिंदू जिला अध्यक्ष R.B.D, हिमांशु सिंह सोलंकी जिला महामंत्री A.H.P, निर्मल हिंदू ,अवधेश मौर्य,बृजभान मौर्य ,लकी चौहान यश शर्मा ,राजेंद्र पाल शर्मा ,कमल श्रीवास्तव ,अमन सक्सेना ,बिहारी लाल ,दीपक कुमार साहू आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button