देशबड़ी खबर

‘मनीष सिसोदिया के बाद केजरीवाल को भी जल्द जमानत मिलेगी’, AAP सांसद संजय सिंह का पहला रिएक्शन

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर  कहा कि यह बेहद राहत की खबर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनीष सिसोदिया के बाद अब अरविंद केजरीवाल को भी जल्द जमानत मिलेगी।

संजय सिंह ने कहा कि यह एक बड़ा फैसला है। इससे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 17 महीने से वह जेल में थे और इस दौरान वे विकास का काफी काम कर सकते थे, लेकिन एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया और दिल्ली के विकास को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button