उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अजय राय ने संभाली यूपी कांग्रेस की कमान, ‘हर हर महादेव’ के नारों से गूंजा पार्टी मुख्यालय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और 5 बार से विधायक अजय राय ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय गुरुवार दोपहर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं पूरा कांग्रेस कार्यालय ‘हर हर महादेव’ के नारों और शंख ध्वनि से गूंज उठा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच अजय राय ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय पदभार ग्रहण करने के लिए गुरुवार सुबह वाराणसी से गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ निकलकर सुल्तानपुर, अमेठी होते हुए राजधानी लखनऊ पहुंचे। वहीं इनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी साथ आए। इस दौरान कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय राय का स्वागत किया गया। पार्टी मुख्यालय में पद ग्रहण से पहले कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पहुंच चुके थे। पदग्रहण के बाद नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव के लिए जुटने का आह्वन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, प्रदीप जैन आदित्य, बृजलाल खाबरी, निर्मल खत्री, अजय कुमार लल्लू, नकुल दुबे, विधानसभा में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना, केंद्रीय पदाधिकारी सुप्रिया श्रीनेत  समेत कई बड़े पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button