उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मोदी की रैली के दूसरे दिन अलीगढ़ में अखिलेश-मायावती की जनसभा आज, मेरठ भी जाएंगे दोनों, सीएम योगी निकालेंगे रोड शो

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हो चुका है. अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए सियासी तलों ने ताकत झोंक दी है. सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में जनसभा की थी. इसके दूसरे दिन मंगलवार को बसपा मुखिया मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं. दोनों की अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं होनी हैं. इसी कड़ी में दोनों नेता मेरठ भी जाएंगे. सीएम योगी का भी आज कार्यक्रम होना है.

बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने बताया कि बसपा अध्यक्ष मायावती सासनी गेट इलाके के माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी. वह सुबह 11.30 बजे पहुंचेंगी. बसपा मुखिया की जनसभा को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे. जनसभा को लेकर मथुरा रोड पर पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन भी किया गया है.

वहीं दूसरी और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी वोटरों को साधने के लिए शहर में आ रहे हैं. उनकी रैली कोहिनूर मंच पर होगी. वह दोपहर 12:30 बजे आएंगे. दोपहर 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रवाना हो जाएंगे. पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. सपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

इसी क्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में रोड शो निकालेंगे. इस महीने में वह चौथी बार मेरठ पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बसपा मुखिया मायावती भी मेरठ जाएंगी. वह अलीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी. सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मेरठ दौरे पर रहेंगे. सिवालखास में उनकी जनसभा होनी है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button