उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबलरामपुर

अखिलेश यादव ने कहा- BJP का काउंटडाउन शुरू, चौथे चरण के बाद ही चारों खाने चित्त

बलरामपुर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. उनको जितनी ऊंचाई पर जाना था जा चुके हैं. अब उनका ऊपर से लुढ़कना शुरू हो चुका है. कहा कि बीजेपी चौथे चरण चुनाव के बाद ही चारों खाने चित हो गई है. बीजेपी भी जान चुकी है कि वह चुनाव हार चुकी है. इसलिए उनकी भाषा बदल गई है. इस बार बीजेपी 140 सीटों के लिए भी तरस जाएगी.

‘बीजेपी चौथे चरण चुनाव के बाद ही चारों खाने चित’ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने तो लोगों को डरा-धमकाकर और लालच देकर खुद भानुमति का कुनबा बनाया है, जो 4 जून के बाद बिखर जाएगा. क्योंकि 4 जून के बाद केंद्र से बीजेपी की सरकार चली जाएगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी चौथे चरण चुनाव के बाद ही चारों खाने चित हो गई है.

उन्होंने कहा कि उनके 400 पार का गणित अब लोगों के समझ में आ गया है. बीजेपी चार सौ में जितनी सीटों बचती है, उतनी सीटें ही पा रही है. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बीजेपी इस बार 140 सीटों से भी कम सीटें पा रही है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश से तमाम बड़े-बड़े उद्योगपति देश का पैसा लूटकर भागे थे उसी प्रकार एक अन्य उघोगपति देश छोड़ कर भाग गया. लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का पिछले दस वर्ष में 25 लाख करोड़ का ऋण माफ कर दिया. लेकिन, किसानों, गरीबों का ऋण नहीं माफ किया.

उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की सरकार है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार लीकेज वाली सरकार है. इसके कार्यकाल में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और नवजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. लेकिन इन पेपर लीक वालों पर बुलडोजर न चलवाकर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवाती है. उन्होंने प्रधानमंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कल तक जो लोग कहते थे की न खाऊंगा और ना खाने दूंगा वही लोग इलेक्टोरल बांड के जरिए चंदा डकार गए. इन बीजेपी वालों को अगले चरणों में होने वाले चुनाव में फटा फट फटा फट भगा देना.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button