उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कोतवाली अमेठी पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ पहुंची शतक के करीब

लोकेश त्रिपाठी


अमेठी। डा० ख्याति गर्ग पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के नेतृत्व में कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने तथा अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर श्यामसुन्दर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमेठी द्वारा लगातार शिकंजा कसता चला जा रहा है।

इसी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर मय हमराह द्वारा आज दिनांक 17.04.2020 को अभियुक्त

  1.  राजेश शुक्ला पुत्र स्वामीनाथ शुक्ला नि० ग्राम तिवारी का पुरवा गुगवांछ थाना अमेठी जनपद अमेठी।
  2. प्रहलाद यादव पुत्र रामशंकर यादव नि० ग्राम तिवारी का पुरवा गुगवांछ थाना अमेठी जनपद अमेठी।
  3. संदीप तिवारी पुत्र राजकिशोर तिवारी नि० ग्राम तिवारी का पुरवा गुगवांछ थाना अमेठी जनपद अमेठी।
  4. राजेश सरोज पुत्र रामकिशोर नि० वार्ड नं० 7 कस्बा अमेठी थाना अमेठी जनपद अमेठी।
  5. रोशन जायसवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नि० रणवीर नगर जंगल राम नगर थाना अमेठी जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया।

जिसमें कोतवाली अमेठी द्वारा मु०अ०सं० 178/2020 धारा 147,188, 269 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। इन पांचो अभियुक्तों को मिलाकर 25 अप्रैल से अब तक जिले के सिर्फ अमेठी कोतवाली में कुल 80 लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की गई है। यही गति रही तो वह दिन दूर नहीं जब यह आंकड़ा शतक पूरा करेगा। जो निसन्देह एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button