उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कौशाम्बी महोत्सव में शामिल हुए अमित शाह, कहा – PM मोदी पर जनता ने जताया भरोसा

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी में है। कुछ देर पहले उन्होंने कौशाम्बी में सांसद खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार दिए। इसके अलावा उन्होंने कौशाम्बी महोत्सव 2023 का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया है और उनके नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है। शाह ने कहा जनता ने उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस को नकार दिया है।

गृहमंत्री ने कहा इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया। जिसको लेकर समूचे विपक्ष ने प्रदर्शन भी किया। अमित शाह ने जनता से कहा कि एक बार फिर पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प जरूर लें। अमित शाह ने कई करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी अपने कार्यक्रम के दौरान किया।

विकास का पथ है गंगा एक्सप्रेसवे :सीएम योगी

यूपी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। कौशाम्बी में सीएम योगी ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज के बीच विकास के पथ के रूप में गंगा एक्सप्रेसवे को पहचान मिल रही है। सीएम ने जिलेवासियों से कहा कि भगवान श्रीराम अपने वनवास काल में एक रात कौशाम्बी में भी रुके थे।

उन्होंने कहा कि इस पावन धरा को मैं नमन करता हूँ और आज यहाँ आना मेरा सौभाग्य है। सीएम योगी ने कहा एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले 3 वर्षों से करोड़ों लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के अंदर रोटी के लाले पड़ रहे हैं। आज दुनिया भारत की तरफ देख रहा है कि सरकारें कैसे चलनी चाहिए।

सीएम ने कहा PM मोदी बार-बार कहते हैं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’। हर ग्राम पंचायत, नगर निकाय, जनपद को अपनी स्थापना दिवस को मनाना चाहिए। मैं 2018 में यहां आया था और आज फिर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ  आया हूं। यह उत्साह अपनी परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने का भी है। इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button