देशबड़ी खबर

अमित शाह ने कहा- स्वार्थी गठबंधन बिहार को फिर जंगलराज की ओर ले जा रहा

झंझारपुर। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज कहा कि बिहार में जो स्वार्थी गठबंधन बना है वह प्रदेश को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जा रहा है। शाह ने शनिवार को यहां के ललित कर्पूरी स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वार्थी गठबंधन के बनने के बाद से ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जहां फिर से सक्रिय वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निष्क्रिय हो गए हैं। जब लालू एक्टिव हों और नीतीश कुमार इनएक्टिव हो जाएं तो लोग अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि बिहार कैसे चलेगा।

उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए तो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का नाम ही बदल दिया। रेल मंत्री रहते हुए यादव ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया। न्यायालय में मामला चल रहा है लेकिन मुख्यमंत्री कुमार को लालू का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई पड़ रहा हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार को अच्छी तरह से मालूम है कि बिहार के विकास के लिए संप्रग सरकार ने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए ही संप्रग को इंडिया गठबंधन का नाम दे दिया गया है। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये लोग कोई भी नाम बदल लें लेकिन याद रखना होगा कि ये वही लालू प्रसाद यादव हैं जिन्होंने बिहार को कई साल पीछे धकेल दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button