देशबड़ी खबर

अमृतपाल सिंह का बॉडीगार्ड गोरखा बाबा अरेस्ट, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह केस में पंजाब पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने उसके बॉडीगार्ड तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को गिरफ्तार किया है. वह अमृतपाल का खास है. गोरखा बाबा पंजाब के खन्ना का रहने वाला है और अमृतपाल के साथ ही रहता था. उसे खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अमृतपाल सिंह अभी तक पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस बीच आशंका है कि वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में छिपा हो सकता है, जहां महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

अमृतपाल के गनमैन गोरखा बाबा का नाम अजनाला पुलिस स्टेशन के पास हुई हिंसा में भी रहा है. डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से अमृतपाल का गनमैन है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था और अक्सर हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करता था.

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ मलौद थाने में केस दर्ज किया गया है और उसपर 107/151 जैसी धाराएं लगाई गई हैं. डीएसपी पायल सिंह के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान गोरखा बाबा के समर्थन में आए दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. उसपर शराब तस्करी का मामला भी दर्ज है, जिसमें वह पहले भी सजा काट चुका है.

ऑपरेशन के छठे दिन भी पुलिस का हाथ खाली

‘वारिस पंजाब दे’ का चीफ अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के छठे दिन भी पुलिस का हाथ खाली है. उसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बाइक और रेहड़ी पर सवार देखा जा सकता है. अमृतपाल के फरार होने का कथित रूप से एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि वह एसयूवी कार में बैठकर फरार हुआ है.

नांदेड़ में छिपा हो सकता है अमृतपाल सिंह

पंजाब पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के साथ-साथ गुरुद्वारा सुरक्षा दस्ते को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है. एक अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के साथ-साथ गुरुद्वारा सुरक्षा दस्ते को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है. उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है और उसके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट भी जारी है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button