देशबड़ी खबर

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर गुस्साए AAP कार्यकर्ता, बीजेपी दफ्तर के बाहर जमकर विरोध…हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली। शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार हुए आप सांसद संजय सिंह की आज कोट में पेशी है। गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपा दफ्तर के बाहर आप कार्यकर्ता जमकर प्रदर्शन कर रह रहे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। भारी मात्रा कार्यकर्ता मौजूद हैं। वहीं संजय सिंह की 1 बजे के बाद कोर्ट में पेशी होनी है।

केंद्र संजय सिंह को ‘चुप’ कराने की कोशिश कर रहा, सबूत हो तो उसे सार्वजनिक करें: AAP

आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर उसके सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार को चुनौती दी कि अगर उनके पास सिंह के खिलाफ कोई भी सबूत हो तो उसे सार्वजनिक करें।

सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दावा किया कि ईडी और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) के 500 से अधिक अधिकारियों ने पिछले 15 महीनों में आप नेताओं से जुड़े विभिन्न स्थानों पर छापे मारे, लेकिन उनके खिलाफ ‘‘एक भी सबूत नहीं मिला’’।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button