देशबड़ी खबर

राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर का जवाब, कांग्रेस की चिंता करें, देश की चिंता पीएम मोदी पर छोड़ दें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भारत से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि चीन और पाकिस्तान देर सबेर साथ मिलकर देश पर हमला कर सकते हैं। इसी को लेकर आप भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर पलटवार किया गया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। देश की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दें। अपने बयान में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की चिंता करें, देश की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि जिसने देश में पहले आतंक फैलाने का प्रयास किया उसको भारत की सेना ने PM के मजबूत नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक करके जवाब दिया।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि हमारी सेना ने डोकलाम में अतिक्रमण करने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। राहुल गांधी जैसे लोग सेना पर सवाल उठाते हैं और उनका अपमान करते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि डोकलाम हुआ तो राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे चीन की भाषा बोलते हैं और यह कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल खड़ा करता है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने यह बयान पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि भारत ‘‘बेहद नाजुक’’ स्थिति में है और उसे अभी कदम उठाना चाहिए अन्यथा उसे ‘‘भारी झटका’’ लगेगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गलवान और डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़पें आपस में जुड़ी हुई थीं और पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर हमला करने की चीन की रणनीति का हिस्सा थीं, ऐसा देश जिसके साथ अब उसके आर्थिक संबंध भी हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button