
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब गंभीर वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) में अरब देशों ने ईरान के हमलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि इन हमलों से उनके अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो गया है। अरब देशों का आरोप है कि ईरान लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए उनके नागरिक क्षेत्रों और अहम ढांचों को निशाना बना रहा है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता पूरी तरह से खतरे में पड़ गई है।



