देशबड़ी खबर

‘गिरफ्तार हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल’, ED के सातवें समन के बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन से डरी हुई है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। ‘आप’ के इस आरोप पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसे ही कांग्रेस और आप के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने की खबरें आनी शुरू हुईं, ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को सातवां समन भेज दिया।

उन्होंने आरोप लगाया, “हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। सीबीआई आज दोपहर या शाम तक केजरीवाल को नोटिस भी देगी।” उन्होंने दावा किया कि अगले दो से तीन दिन में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “”हमें संदेश मिल रहे थे कि अगर आप-कांग्रेस गठबंधन होता है, तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा आप-कांग्रेस गठबंधन से डरी हुई है। आप चाहें तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन गठबंधन आगे बढ़ेगा।” आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने कहा, “लोगों की सुनामी आएगी। उनका (भाजपा) राजनीतिक गणित गलत हो जाएगा। हम गिरफ्तार होने से नहीं डरते। हम देश के लिए यह गठबंधन बना रहे हैं।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button