खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों की नो एंट्री, भारत ने जताया कड़ा विरोध…अनुराग ठाकुर ने रद्द किया दौरा

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का आयोजन इस बार चीन के हांगझोऊ में हो रहा है। एशियाई खेल 23 सितंबर से शुरू होंगे और 8 अक्टूबर तक चलेंगे। एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहीं अरुणाचल प्रदेश की तीन खिलाड़ी न्येमान वांग्सू ( Nyeman Wangsu), ओनिलु टेगा ( Nyeman Wangsu) और मेपुंग लाम्गू (Mepung Lamgu) को चीन ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। ये सभी खिलाड़ी भारत की वुशू टीम का हिस्सा थीं। चीन द्वारा वीजा नहीं दिए जाने के कारण तीनों खिलाड़ियों को नई दिल्ली में ही रुकना पड़ा। जबकि भारतीय वुशू टीम के बाकी खिलाड़ी हांगझू के लिए रवाना हो गए।

एशियन गेम में चीन द्वारा तीन भारतीय खिलाड़ियों को एंट्री न दिए जाने पर भारत ने सख्त रुख कदम उठाया है। चीन की इस हरकत के विरोध में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना बीजिंग दौरा रद्द कर दिया। वे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए चीन जाने वाले थे।

चीन का कहना है कि इन खिलाड़ियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश से होने की वजह से चीन ने इन खिलाड़ियों को एंट्री देने से मना किया है। क्योंकि चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताते हुए अपना दावा करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हमारी लॉन्ग टर्म और स्थिति के अनुरूप भारत निवास या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को सिरे से खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button