उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

अतीक अहमद का खास गुर्गा शमशाद गिरफ्तार, माफिया की पत्नी शाईस्ता के साथ CCTV में आया था नजर

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के गुर्गे शमशाद को प्रयागराज जिले के पुरामुफ्ती थाना पुलिस ने गिराफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शमशाद बेली का रहने वाला है। आरोप है कि वह बम लेकर भागने की फिराक में था। शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे पोंघट पुल के पास से गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के साथ ही 392 और 120 /211 IPS के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

शाईस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी में आया था नजर

पुलिस ने बताया कि शमशाद पिछले साल अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी में भी ये नज़र आया था। शमशाद प्रयागराज और प्रतापगढ़ में लगातार छुप छुप कर रह रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। वह अतीक अहमद के परिवार का खास माना जाता है।

अतीक अहमद की 7 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी पुलिस ने खोजी

प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की बेनामी सम्पत्तियों के खिलाफ फिर से अभियान शुरू कर दिया है। प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक की अब तक डेढ़ दर्जन अवैध सम्पत्तियों को खोज खोज कर उसको गैंगस्टर के तहत ज़प्त किया है इसी कड़ी में प्रयागराज के DCP दीपक भूकर ने अतीक की अवैध और सम्पत्तियों का पता लगाने के लिए एक गोपनीय ऑपरेशन चालया है।

इस ऑपरेशन में जुटी टीम ने माफिया अतीक अहमद की 7 करोड़ की ज़मीन खोजी है। ये ज़मीन अलग अलग कई भागों में अलग अलग आर आ जी संख्या में दर्ज है ये ज़मीन अतीक अहमद की बेनामी सम्पत्तियों में शामिल है इस ज़मीन के सारे कागजातों की जांच के बाद  फ़ाइल DCP सिटी दीपक भूकर ने कमिश्नर की कोर्ट में भेजी है। अब जल्द की कमिशनरेट कोर्ट इसको गैंगस्टर में कुर्क करने का आदेश देगी जिसके बाद अतीक की इस जमीन पर सरकारी बोर्ड लग जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button