देशबड़ी खबर

शहीद होने से पहले आंतकी और पाकिस्तानी सेना को याद दिला दी नानी, 15 दिन पहले ही छुट्टी से लौटे थे लांस नायक सुभाष

देश के प्रति आर्मी का कुछ कर गुजरने का जो जुनून है, इसका परिचय आज फिर एक जवान सुभाष चंद्र ने सीमा पर दे दिया है। भारतीय सेना के वीर लांस नायक सुभाष चंद्र ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तानी आतंकियों का न ही केवल मुक़ाबला किया बल्कि उन्हें मार गिराया। इंडियन आर्मी की एक पोस्ट को आतंकियों की सूचना मिली कि क़रीबन 3 से 6 की संख्या में दो ग्रुप आतंकियों की बॉर्डर पार करने के फिराक में हैं,इसमें पाकिस्तान की बॉर्डर टीम भी एक्शन में है वो घुसपैठ कराने के लिए पोस्ट को निशाना बना सकती है।

बॉर्डर पार करने के फिराक में थे आंतकी

इसके बाद ही सेना की फॉरवर्ड लोकेशन पर तैनात यूनिट अलर्ट हो गई। बता दें कि यह यूनिट पाकिस्तान के भट्ठल इलाक़े के ठीक सामने हैं और बीच में एक नाला है जो की लाइन ऑफ़ कंट्रोल का काम करता है। रात के अंधेरे में क़रीबन 3 बजे बारिश हो रही थी उसके साथ धुंध की मोटी चादर थी जिसकी वजह से कुछ भी दिखाई न के बराबर दे रहा था यानी विजबिलटी ज़ीरो थी, पर जाबाज भारतीय सेना की एंटी इंफिल्ट्रेशन टीम तैयारी करके बैठी हुई थी। अचानक उसी दौरान आतंकियों की हलचल हुई और कदमों की आहट के साथ पाकिस्तानी आतंकियों ने भारतीय जवानों पर फ़ायर शुरू कर दिया। इस पर एक्शन लेते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स और सेना के लांस नायक सुभाष ने भी अपने एक और साथी के साथ फ़ायरिंग शुरू कर दी। इन आतंकियों को कवर फ़ायर देने के लिए पाकिस्तानी आर्मी के पोस्ट से भी फायर आ रही थी।

लांस नायक सुभाष ने दिया वीरता का परिचय

इसे देख भारतीय सेना और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स दोनों ने एक साथ पाकिस्तानी पोस्ट पर फ़ायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच लांस नायक सुभाष ने आतंकियों को छिपकर भागते देखा तो उनपर फ़ायरिंग के साथ ग्रेनेड से हमला शुरू किया। ग्रेनेड फेंकते हुए लांस नायक आतंकियों को मार गिराने में भी क़ामयाब हुए, पर आतंकियों की दूसरी टीम ने फ़ायरिंग तेज कर दी। इसी दौरान वीरता का परिचय देते हुए लांस नायक सुभाष ने आतंकियों पर भी धावा बोल दिया और इसी दौरान वे शहीद हो गए।

INDIA Army

भारतीय सेना ने शुरू किया ऑपरेशन

इसकी पुष्टि करने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन लॉन्च शुरू कर दिया है और उनको पाकिस्तानी आतंकियों के खून के निशान नाले की तरफ़ और जूतों के निशान दिखाई दिए। इससे ही तसदीक होता है कि लांस नायक सुभाष समेत एम्बुश में बैठे सभी जवानों ने आतंकियों का डटकर मुक़ाबला किया और भारतीय सेना और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स की अग्रिम चौकियों ने पाकिस्तानी आर्मी के नापाक़ मंसूबों को नाकामयाब कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के वीर लांस नायक सुभाष चंद्र ने एक आतंकी मारा गया और 2 आतंकियों को घायल कर दिया है, जो पीओके के एक अस्पताल में एडमिट हैं।

15 दिन पहले ही छुट्टी से लौटे थे सुभाष

मिली जानकारी के मुताबिक, लांस नायक सुभाष 15 दिन पहले ही छुट्टी काटकर उत्तर प्रदेश के हाथरस से अपनी यूनिट में वापस आए थे। 28 वर्षीय लांस नायक सुभाष ने वीरता का परिचय दिया उनके परिवार को यह जानकारी दी गई है। इस सपूत को इंडिया टीवी व पूरे देश की तरफ़ से भावभीनी श्रद्धांजलि।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button