


पश्चिम बंगाल में होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा और निगरानी को हाईटेक बना दिया है। दिल्ली से लेकर राज्य स्तर तक डिजिटल वॉर रूम स्थापित किए गए हैं, जहां हर मतदान केंद्र की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
इस सिस्टम के जरिए हर बूथ पर गतिविधियों पर हर एंगल से नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन को तुरंत रोका जा सके। ड्रोन, सीसीटीवी और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग भी किया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। इससे मतदान के दौरान मतदाताओं को एक सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल मिलने की उम्मीद है।