देशबड़ी खबर

भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी वादे नहीं करते, जुमले सुनाते हैं

चंडीगढ़/हुबली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कंग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने लोगों से ‘आप को एक मौका देने’ की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से किए गए हर वादे को पूरा करती है। दिल्ली और पंजाब इसके उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते हुबली में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो के दौरान ये बातें कहीं।

कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि दोनों पार्टियों ने 75 साल तक देश को केवल लूटा है। लोग दोनों पार्टियों से तंग आ चुके हैं और अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अब ‘चेंज’ की नहीं ‘एक्सचेंज’ की प्रतीक है। उसके नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे रहते हैं,क्योंकि की वे जानते हैं कांग्रेस का जहाज़ डूब रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वादा नही जुमला सुनाते हैं। मोदी ने सत्ता में आने से पहले देशवासियों को 15 लाख देने का वादा किया था, लेकिन इसके उल्ट सरकार बनने के बाद भाजपा ने नोटबंदी कर लोगों को पाई-पाई का मोहताज बना दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब और कर्नाटक की समस्याएं एक जैसी हैं। यहां भी युवाओं को रोजगार चाहिए,भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए,लोगों को अच्छे स्कूल,कॉलेज,अस्पताल, बिजनेस करने के लिए अच्छा माहौल चाहिए। अच्छी सड़कें,अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए। यह सब उन्हें आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

उन्होंने पंजाब में आप सरकार के एक साल के कामकाज का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने पंजाब में 28 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया है। करीब 80 फीसदी से ज्यादा लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। भ्रष्टाचार का सफाया हो गया है। पिछली सरकार के दौरान लोगों को लूटने वाले अब जेल में हैं। सरकार उनसे जनता से लूटा पैसा वसूल कर पंजाब का खजाना भर रही है और लोगों के विकास पर खर्च कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button