देशबड़ी खबर

नसीब चौधरी के अवैध अतिक्रमण पर भजनलाल सरकार का चला बुलडोजर, संघ के कार्यक्रम में की थी चाकूबाजी

राजस्थान में नसीब चौधरी के अवैध अतिक्रमण पर भजनलाल सरकार का बुलडोजर चला है। जयपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर रविवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

एक दिन पहले चिपकाई गई थी नोटिस

जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (JDA) ने शनिवार को मंदिर के पास अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था। पहले जेडीए ने आरोपी नसीब चौधरी के घर नोटिस चिपकाया था। नोटिस के जबाब के बाद जेडीए‌ ने अवैध अतिक्रमण पर आज बुलडोजर चलाया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया था गुरुवार को जयपुर के करणी विहार में स्थित मंदिर में जागरण कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान नसीब चौधरी ने देर रात शोर व भीड़ होने पर आपत्ति जताई थी। स्थानीय करणी विहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब श्रद्धालुओं के बीच खीर बांटी जा रही थी, तब दो स्थानीय लोग वहां पहुंचे। विवाद के बाद उन्होंने अपने समूह के और लोगों को बुला लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे।

अजमेर की कचहरी रोड पर बुलडोजर एक्शन

वहीं, दूसरी ओर अजमेर जिले में भी सुबह-सुबह प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। अजमेर की कचहरी रोड पर बनी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दुकानदारों पर नाले को कवर करके अतिक्रमण का आरोप है। बुलडोजर एक्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल को भी तैनात किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button