बड़ी खबरमनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर आ रही है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर जान दे दी। होटल के कमरे में उनका शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

इस समय फिल्म इंडस्ट्री पर काल मंडरा रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और अब भोजपुरी सिनेमा में सेलेब की मौत हुई है। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक और हाल ही एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति के अलावा डायरेक्टर प्रदीप सरकार की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। लोग एक के बाद एक मिल रहे इन सदमों से उबर भी नहीं पाए कि अब आकांक्षा दुबे की अचानक सुसाइड की खबर ने हर किसी को दहला दिया है।

आकांक्षा की मौत, उठे सवाल

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ होटल में खुदकुशी की। वह बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। आकांक्षा दुबे ने ऐसा किस वजह से किया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने होटल में जाने के बाद सुसाइड जैसा कदम उठाया? ये तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अभी बाकी जानकारी आने का इंतजार है।

2019 में डेब्यू, डांस की शौकीन

आकांक्षा दुबे का जन्म 1997 में हुआ था। वह भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर इलाके की रहने वाली थीं। उन्होंने ‘मेरी जंग मेरा फैसला’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘साजन’ जैसी फिल्में कीं, जो हिट रही थीं। जिस दिन आकांक्षा दुबे की मौत हुई, उसी के कुछ घंटे बाद उनका पवन सिंह के साथ आखिरी गाना ‘आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। फैन्स बुरी तरह सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि जो एक्ट्रेस कुछ घंटे पहले तक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रही थी और शूट पर थी, उसने अचानक ही ऐसा कदम क्यों उठाया?

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button