देशबड़ी खबर

गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर। गुजरात भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की शनिवार को हुई बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए। बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में पार्टी को 156 सीटें मिली हैं। यह विधानसभा चुनाव भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ा गया था। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पटेल ही नई सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलने के बाद से ही यह स्पष्ट था कि भूपेंद्र पटेल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिपरिषद के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक दिन पहले ही राज्यपाल से मिलकर उनसे समय मांगा था। राज्यपाल ने उन्हें शनिवार को 2 बजे का समय दिया था।

जानकारी के अनुसार अब 12 दिसंबर को गांधीनगर स्थित विधानसभा के पीछे हेलीपैड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व नेतागण भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल के गठन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा विमर्श करने भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button